Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डोप के दोषी

ऑस्ट्रेलिया के नौ खिलाड़ियों को डोप टेस्ट में पोज़िटिव पाया गया है

ऑस्ट्रेलिया के नौ खिलाड़ियों को डोप टेस्ट में पॉज़िटिव पाया गया है. इन सभी खिलाड़ियों की जाँच में मिथाइलहेक्सानएमीन पाया गया है.

हालांकि इन नौ खिलाड़ियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं.

ऑस्ट्रेलियाई 'स्पोर्टस एंटी डोपिंग ऐजेंसी' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओरुरा एंड्रस्का ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा की नौ ऑस्ट्रेलियाई एथलीटों को डोप टेस्ट में पॉज़िटीव पाया गया है.

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए ऑस्ट्रेलिया की एंटी डोपिगं ऐजेंसी ने सभी ऑस्ट्रेलियाई ऐथलीटों को फूड स्पलिमेंट चुनने के प्रति सचेत रहने की चेतावनी दी है.

ऑस्ट्रेलियाई स्पोर्टस एंटी डोपिंग ऐजेंसी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि कई अंतरराष्ट्रीय डोपिंग मामलों में भी खिलाड़ियों को मिथाइलहेक्सानएमीन के सेवन

का दोषी पाया गया है, और उन मामलों में शामिल खिलाड़ियों का कहना था कि उन्होंने सिर्फ फूड स्पलिमैट लिया था.

ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई ऐथलीटों को फूड स्पलिमेंट को लेकर सचेत रहने की ज़रुरत है.

ओरुरा एंड्रस्का ने कहा "डोपिंग मामलों की संख्या में ये बढ़ोतरी, सभी एथलीटों के लिए एक चेतावनी है कि वो फूड सप्लिमेंट चुनते वक्त सावधानी बरतें."

ऑस्ट्रेलियाई अखबार 'हैरल्ड सन' ने खबर दी है कि ये सभी डोप परीक्षण राष्ट्रमंडल खेलों से पहले और बाद में किए गए थे.

ओरुरा एंड्रस्का ने ये भी कहा कि मिथाइलहेक्सानएमीन का इस्तेमाल काफी प्रसिद्ध फूड सप्लिमेंट बनाने वाले करते हैं.

ओरुरा एंड्रस्का ने कहा "ऑस्ट्रेलियाई ऐथलीटों को सचेत रहना चाहिए,मैं नहीं चाहता कि कोई ऑस्ट्रेलियाई मिथाइलहेक्सानएमीन की वजह से प्रतिबंध का सामना करे."

ये पदार्थ 'वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी' यानि ‘वाडा' की प्रतिबंधित सूची में शामिल है और इसके लिए खिलाड़ी पर दो साल का प्रतिबंध लग सकता है.

ऑस्ट्रेलियाई स्पोर्टस एंटी डोपिंग ऐजेंसी ने इस मामले में शामिल पाए गए खेल संघो और खिलाड़ियों का नाम उजागर करने से साफ इनकार कर दिया है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:47 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+