Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोलंबो टेस्ट: टीम इंडिया की शानदार जीत, श्रृंखला बराबर (लीड-4)

भारतीय टीम को जीत के लिए 257 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे उसने पांचवें दिन के दूसरे सत्र में पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। खेल की चौथी पारी और श्रीलंकाई गेंदबाजी को देखते हुए भारत के लिए यह लक्ष्य मुश्किल माना जा रहा था परंतु लक्ष्मण ने 103 रनों की पारी खेलकर इस मैच को भारत की झोली में डाल दिया। उनके अलावा सचिन के शानदार 54 और रैना के नाबाद 41 रनों का भी अहम योगदान रहा।

पांचवें दिन के पहले सत्र में ईशांत शर्मा के रूप में भारत टीम को चौथा झटका लगा। चौथे दिन नाइटवाचमैन की भूमिका में उतरे ईशांत आखिरी दिन ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक सके। वह चार रनों के निजी स्कोर पर सूरज रांडीव की गेंद पर कुमार संगकारा के हाथों लपके गए। ईशांत के आउट होने के बाद लक्ष्मण ने सचिन के साथ मोर्चा संभाला और जीत की यादगार इबारत लिख डाली।

भारतीय टीम की जीत की उम्मीदें लक्ष्मण के साथ सचिन पर भी टिकी थीं परंतु मैदान पर पैर जमाने के बाद उनका एक पल के लिए धर्य खोना भारी पड़ गया। वह सूरज रांडीव की एक गेंद को विकेटकीपर के बगल से सीमा रेखा के बाहर पहुंचाने की कोशिश में थे लेकिन गेंद प्रसन्ना जयवर्धने के हाथों में समा गई और सचिन को पेवेलियन का रुख करना पड़ा। पेवेलियन लौटने से पहले सचिन ने अपने टेस्ट करियर का 56वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 54 रनों की पारी खेलने के साथ ही लक्ष्मण के साथ पांचवें विकेट के लिए 109 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

श्रीलंकाई गेंदबाजों ने चौथे दिन ही मेहमान टीम के तीन विकेट 53 रन पर झटक लिए थे। भारत ने चौथे दिन की समाप्ति तक वीरेंद्र सहवाग, मुरली विजय और राहुल द्रविड़ के विकेट गंवाए। तेंदुलकर 11 और ईशांत दो रन पर नाबाद लौटे थे। श्रीलंका को दूसरी पारी में 267 रनों पर समेटने के बाद भारतीय टीम ने सबसे पहले सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के रूप में अहम विकेट गंवाया था।

गौरतलब है कि गॉल में खेला गया श्रृंखला का पहला मुकाबला श्रीलंका ने 10 विकेट से जीता था जबकि कोलंबो में ही खेला गया दूसरा मैच बेनतीजा समाप्त हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+