फीफा वर्ल्ड कप 2018: आसान नहीं है फ्रांस की राह, ये टीम और खिलाड़ी बन सकते हैं जीत में रोड़ा
नई दिल्ली। सभी खेल प्रेमियों की निगाहें इन दिनों 14 जून से शुरू होने वाले फीफा विश्वकप पर है। रूस में होने वाले इस विश्वकप में 32 टीमें हिस्सा लेंगी जिसके लिए सभी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गौरतलब हो की फीफा विश्वकप दुनिया के सबसे लोकप्रिय प्रतियोगिताओं में से एक है। इस सीरीज को लेकर लोगों की अटकलों का भी दौर जारी है। ऐसे में अगर ग्रुप सी की बात करें तो इस ग्रुप का मुकाबला काफी टक्कर का लगता है लेकिन इस ग्रुप की 4 टीमें आपस में एक दूसरे का खेल भी बिगाड़ सकती हैं। गौरतलब हो की फ्रांस, डेनमार्क, पेरू और ऑस्ट्रेलिया वाले इस ग्रुप में फ्रांस की टीम ग्रुप विजेता है और इस सीरीज में जीत की प्रबल दावेदार भी मानी जा रही है। वहीं डेनमार्क की बात करें तो वो किसी से कम नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो भले ही लोगों को इस टीम से कुछ खास उम्मीद न हो लेकिन यह टीम अन्य टीमों का खेल बिगाड़ सकती हैं। वहीं इस प्रतियोगिता में 36 साल बाद वापसी करने वाली पेरू को भी कम नहीं आंका जा सकता है। इस प्रतियोगिता में अगर बात करें तो इन खिलाड़ियों पर लोगों की खास नजर रहेगी।

क्रिस्टियन एरिक्सन (डेनमार्क)
अगर डेनमार्क की फुटबॉल टीम की बात करें तो क्रिस्टियन इस टीम की रीढ़ की हड्डी हैं। इस टीम की सफलता के पीछे इस खिलाड़ी का बड़ा हाथ होता है। गौरतलब हो की इस खिलाड़ी ने इस सीरीज के क्वालीफाई अभियान में 11 गोल जमाए हैं। वहीं अगर बात करें तो इस अभियान में अब तक उनसे ज्यादा गोल रॉबर्ट लीवांदोवस्की और क्रिस्टियानो रोनाल्डो ही जमा सके हैं। ऐसे में यह खिलाड़ी इस ग्रुप की टीम में गेमचेंजर साबित हो सकता है।

पॉल पोग्बा (फ्रांस)
इस ग्रुप की और इस सीरीज की सबसे मजबूत टीमों में से एक फ्रांस की टीम की अगर बात करें तो पॉल इस टीम की मिडफील्ड की जान हैं। गोल के लिए माबौल बनाने में पॉल का अहम रोहल होता है। वहीं मौका पड़ने पर खुद भी गोल जमाने की क्षमता रखते हैं। वह आमतौर पर सेंटर मिडफील्डर की पोजीशन पर खेलते हैं और जरूरत पड़ने पर अटैकिंग मिडफील्डर की तरह भी खेलते हैं।

जेफरसन फारफान (पेरू)
पेरू टीम की अगर बात करें तो इस टीम के कप्तान पाओलो गुइरेरो इस टीम के प्रमुख स्कोरर हैं वर वह क्वालीफाइंग रोउंड में ड्रग टेस्ट में फेल हो गए हैं। इसके बाद कप्तानी जेफरसन फारमान ने संभाली है। गौरतलब हो की वह एफसी लोकोमोटिव मास्को के लिए खेलते हैं और इस सीजन उन्होंने 11 गोल जमाकर 14 साल बाद वापसी की।

डेनियल अरजानी (ऑस्ट्रेलिया)
इस खिलाड़ी में तेजी से हमला बनाकर किसी भी डिफेंस को भेदने की क्षमता है। वह ईरान से सात साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया आकर बस गए। इस 20 वर्षीय खिलाड़ी के टीम में शामिल होने से हमलों में पैनापन आ गया है। वह इस सीजन में मेलबर्न सिटी को अपने शानदार प्रदर्शन से तीसरे स्थान पर पहुंचाने में सफल रहे हैं।
इस प्रकार हैं कार्यक्रमः 16 जून : फ्रांस बनाम ऑस्ट्रेलिया, पेरू बनाम डेनमार्क
21 जून : डेनमार्क बनाम ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस बनाम पेरू
26 जून : डेनमार्क बनाम फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया बनाम पेरू
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
