फीफा विश्व कप : इंग्लैंड-स्लोवेनिया भिड़ंत शुरू
दोनों टीमों का यह तीसरा मैच है। अंतिम-16 में स्थान बनाने के लिए इंग्लैंड को हर हाल में यह मैच जीतना होगा। इंग्लैंड के दो अंक हैं जबकि स्लोवेनिया ने चार अंक जुटाए हैं।
खिताब का प्रबल दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड की टीम को अब तक खेले गए दोनों मुकाबलों में ड्रॉ खेलना पड़ा है। पहले मैच में उसे अमेरिका ने ड्रॉ पर रोका था जबकि दूसरे मुकाबले में अल्जीरिया ने उसे 1-1 की बराबरी पर रोका था।
दूसरी ओर, स्लोवेनिया की टीम ने अल्जीरिया पर मिली जीत और अमेरिका के साथ खेले गए ड्रॉ की बदौलत अब तक चार अंक जुटा लिए हैं और तालिका में सबसे ऊपर चल रही है। जीत या फिर कम स्कोर के ड्रॉ की सूरत में उसका अंतिम-16 में पहुंचना तय हो जाएगा।
कद और प्रतिष्ठा के लिहाज से दोनों टीमों के बीच कोई बराबरी नहीं है। अहम पड़ाव नहीं होता तो इंग्लैंड को स्लोवेनिया को हराने में शायद कोई दिक्कत नहीं होती लेकिन विश्व कप के दौरान इस पड़ाव पर उसे दूसरी बार विश्व कप में हिस्सा ले रही इस टीम के खिलाफ काफी सावधानी बरतनी होगी।
वर्ष 2002 में दक्षिण कोरिया और जापान की संयुक्त मेजबानी में खेलते हुए स्लोवेनिया अपनी सभी ग्रुप मैच हार गया था लेकिन इस बार उसने जोरदार प्रदर्शन किया है। दूसरी ओर एक बार की चैम्पियन इंग्लैंड की टीम 13वीं बार विश्व कप में खेल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications