लंदन। पुर्तगाल के फुटबाल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बेटे की मां ब्रिटेन की एक छात्रा है, जो इस समय अमेरिका मं है। यह दावा रोनाल्डो की पूर्व प्रेमिका नेरेडा गालाडरे ने एक टेलीविजन चैनल को दिए गए साक्षात्कार में किया। उन्होंने कहा कि रोनाल्डो और छात्रा के बीच एक गुप्त समझौता हुआ है, जिसके लिए छात्रा को 1 करोड़ पाउंड दिए हैं।
आठ महीने तक रोनाल्डो की प्रेमिका रहीं गालाडरे ने इंटरव्यू में रोनाल्डो के बच्चे की कथित मां का नाम उजागर नहीं किया, लेकिन इतना जरूर कहा कि वह लंदन के एक कॉलेज में पढ़ती है। गालाडरे के मुताबिक उस किशोरी ने उन्हें बताया कि उसने रोनाल्डो के साथ एक गुप्त समझौता किया है। इस समझौते के तहत वह कभी भी यह दावा नहीं कर सकती कि वह फुटबाल स्टार के बच्चे की मां है।
हैरान नहीं रोनाल्डो की पूर्व प्रेमिका
उन्होंने कहा "मैंने उस किशोरी से सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर संपर्क किया था। उसने बताया कि वह लंदन के एक कॉलेज मे पढ़ती है लेकिन रोनाल्डो के बच्चे की मां बनने के बाद वह अब अमेरिका में रहती है।" गालाडरे ने कहा कि वह इस बात को लेकर हैरान नहीं हैं कि रोनाल्डो एक ही मुलाकात के बाद पिता बन गए क्योंकि उन्हें कभी भी कंडोम का प्रयोग पसंद नहीं रहा है।
उधर रोनाल्डो के प्रवक्ता ने इन सभी बातों का खंडन किया है।
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में आयोजित फीफा विश्व कप-2010 के बाद रोनाल्डो ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर के जरिए खुद के पिता बनने की बात सार्वजनिक की थी। रोनाल्डो ने कहा था कि उनके बच्चे के बारे में उनके परिवार को जानकारी है।