रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद को 2 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची चेन्नई सुपरकिंग्स

मुंबई। आईपीएल 11 का पहला क्वालीफायर मुकाबला टेबल टॉपर सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया जहां चेन्नई सुपरकिंग्स मे सांसे रोक देने वाले मुकाबले में हैदराबाद को 2 विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। इसी के साथ अब हैदराबाद को क्वालीफायर 2 मुकाबले में केकेआर बनाम राजस्थान मुकाबले की विजेता टीम से भिड़ना होगा। इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। चेन्नई की टीम में केवल एक बदलाव हुआ था। सैम बिलिंग्स की जगह शेन वॉटसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (0) के रूप पहली ही गेंद पर उसे तगड़ा झटका लगा। चेन्नई के ओपनर तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने धवन को बोल्ड कर दिया। धवन के आउट होने के बाद कप्तान केन विलियमसन ने मोर्चा संभाला और तेजी से रन बरसाने शुरू किए। हालांकि कुछ ही देर के बाद लुंगी एन्गिडी ने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर श्रीवत्स गोस्वामी को खुद की गेंद पर कैच लेकर आउट किया। वह मात्र 12 रन बनाकर डगआउट लौटे। दूसरे विकेट के लिए गोस्वामी और विलियमसन के बीच 34 रन की साझेदारी हुई।
इसके बाद पांचवें ओवरी की दूसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने सनराइजर्स हैदराबाद को सबसे बड़ा झटका दिया। ठाकुर ने केन विलियमसन को विकेटकीपर एमएस धोनी के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। विलियमसन 15 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 24 रन बनाए। वहीं, सातवें ओवर की चौथी गेंद पर ड्वेन ब्रावो ने शाकिब अल हसन (12) को चलता किया। 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर रविन्द्र जडेजा ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांचवा झटका दिया। मनीष पांडे (8) का कैच लेते हुए उनको चलता किया। 15वें ओवर की आखिरी गेंद यूसुफ पठान (24 ) ब्रावो का शिकार बने। इसके बाद आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार (7) रनआउट हो गए।
हैदराबाद से मिले 140 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत भी हैदराबाद की तरह बेहद खराब रही और पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने शेन वॉटसन (0) चलता किया। इसे बाद सुरेश रैना ने फाफ के साथ मिलकर एक अच्छी साझेदारी करना शुरू ही किया था कि सिद्धार्थ कौल ने चौथे ओवर की तीसरी और चौथी गेंदर पर रैना (22) और अंबाती रायुडू (0) को क्लीन बोल्ड किया। दूसरे विकेट के लिए रैना और फाफ के बीच 24 रन की साझेदारी हुई।
आठवें ओवर की चौथी गेंद पर सनराइजर्स के स्टार स्पिनर राशिन खान ने सीएसके के कप्तान एमएस धोनी को (9) क्लीन बोल्ड किया। चेन्नई के लिए यह बहुत बड़ा झटका था। 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर राशिद खान ने ड्वेन ब्रावो (7) को शिखर धवन के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। रविन्द्र जडेजा (3) को संदीप शर्मा ने कट एंड बोल्ड किया। इसके बाद संदीप शर्मा ने दीपक चाहर (10) कार्लोस ब्रैथवेट के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। हालांकि ओपनिंग के लिए फाफ डू प्लेसी ने नाबाद 62* रनों की बेहतरीन पारी खेलकर चेन्नई को 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल करा दिया। चेन्नई सुपरकिंग्स ने 8 विकेट खोकर 5 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। फाफ के साथ शार्दुल ठाकुर नाबाद 15 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
चेन्नई की पारी-
- 113 के स्कोर पर चेन्नई का आठवां विकेट गिरा, हरभजन सिंह 2 रन बनाकर रन आउट
- 92 के स्कोर पर चेन्नई का सातवां विकेट गिरा, दीपक चहर 10 रन बनाकर आउट। संदीप शर्मा ने झटका दूसरा विकेट।
- 62 के स्कोर पर चेन्नई को लगा छठा झटका, जडेजा 3 रन बनाकर आउट। संदीप शर्मा ने लिया विकेट।
- 57 के स्कोर पर आधी चेन्नई की टीम पवेलियन लौटी, ब्रावो 7 रन बनाकर आउट। राशिद ने झटका दूसरा विकेट।
- 39 के स्कोर पर लड़खड़ाई चेन्नई की पारी, धोनी 9 रन बनाकर आउट। राशिद ने लिया विकेट। 8 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 40/4
- रैना के बाद रायडू भी बोल्ड, कौल ने लगातार गेंदों पर झटके दो विकेट
- 24 के स्कोर पर चेन्नई को लगा दूसरा झटका, सुरेश रैना 13 गेंदों में 22 रन बनाकर बोल्ड। सिद्धार्थ कौल ने किया बोल्ड।
- पहले ही ओवर में गिरा चेन्नई का विकेट, शेन वॉटसन 0 पर आउट। भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में दिया झटका।
- बल्लेबाजी के लिए उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स, शेन वॉटसन और फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर
हैदराबाद की पारी-
- ब्रैथवेट की शानदार पारी, हैदराबाद ने चेन्नई को दिया 140 रनों का लक्ष्य। हैदराबाद ने 20 ओवरों में 7 विके खोकर 139 रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार आखिरी गेंद पर 7 रन बनाकर आउट हुए। वहीं कार्लोस ब्रैथवेट ने जरूर शानदार पारी खेली। ब्रैथवेट 29 गेंदों में 4 छक्कों और एक चौके की मदद से 43 रन बनाकर नाबाद रहे।
- 88 के स्कोर पर हैदराबाद छठा विकेट गिरा, युसुफ पठान 29 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट। ब्रावो ने लिया विकेट।
- हैदराबाद को लगा पांचवा झटका, मनीष पांडे 8 रन बनाकर आउट
- 50 के स्कोर पर हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा, शाकिब अल हसन 12 रन बनाकर आउट। ब्रावो ने लिया विकेट।
- 36 के स्कोर पर हैदराबाद का बड़ा विकेट गिरा, केन विलियमसन 15 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट। शार्दुल ठाकुर ने लिया विकेट।
- 34 के स्कोर पर हैदराबाद को लगा दूसरा झटका, गोस्वामी 12 रन बनाकर आउट। लुंगी ने किया कॉट एंड बोल्ड
- पहली ही गेंद पर बोल्ड हुए शिखर धवन, चहर ने झटका विकेट। चेन्नई की धाकड़ शुरुआत।
- बल्लेबाजी के लिए उतरी सनराइजर्स हैदराबाद, शिखर धवन और श्रीवत्स गस्वामी क्रीज पर
- चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
- चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): अंबाती रायुडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, फफ डु प्लेसिस, एमएस धोनी (कीपर / कप्तान), रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, दीपक चहर, शारदुल ठाकुर, लुंगी एन्गिडी।
- सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन, श्रीवत्स गोस्वामी (कीपर), केन विलियमसन (कप्तान), मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, यूसुफ पठान, कार्लोस ब्रैथवेट, रशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
