Coronavirus : ये रही दान करने वाले क्रिकेटरों की लिस्ट, गाैतम गंभीर ने दिए सबसे ज्यादा पैसे
नई दिल्ली। इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस का सामना कर रही है। चीन के वुहान से फैले इस संक्रमण वायरस का इलाज अभी तक किसी देश के हाथ में नहीं लगा है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है। चीन, इटली, अमेरिका में इसका भयानक प्रकोप देखने को मिला। अब कोरोना वायरस भारत में भी लोगों का खुली जिंदगी जीना मुश्किल भरा कर चुका है। देश में इसका असर ज्यादा ना दिखे, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च से 21 दिन का लाॅकडाउन किया। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा तथा कारोबार ठप्प होने से आर्थिक स्थिति भी बिगड़ी। ऐसे में केंद्र सरकार की सहायता के लिए बड़ी हस्तियां दान दे रही हैं। भारतीय क्रिकेटर्स भी अपना सहयोग देते दिखे। आइए जानें अभी तक काैन क्रिकेटर्स दान कर चुके हैं-

1. साैरव गांगुली
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और माैजूदा समय बीसीसीआई अध्यक्ष का पद संभालने साैरव गांगुली ने भी सरकार की मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाया है। गांगुली ने 50 लाख के चावल को डोनेट किया है। बंगाल क्रिकेट संघ ने इस बात का ऐलान किया कि गांगुली लाल बाबा चावल ब्रांड के साथ चावल को बांटेंगे।

2. सचिन तेंदुलकर
पूर्व सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी लाॅकडाउन के कारण गरीब लोगों की सहायता के लिए सरकार को 50 लाख दान किए हैं। इसमें 25 लाख मुख्यमंत्री रिलीफ फंड और प्रधानमंत्री रिलीफ फंड में दिए हैं।

3. पठान बंधु
वहीं पठान बंधु इरफान पठा और यूसुफ पठान ने भी मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाया है। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी गई। बाजारों में इसके लिए कालाबजारी होते देख उनके भाई युसूफ पठान हैल्थ डिपार्टमेंट को महमूद खान पठान चैरिटेबल टेस्ट के बैनर के तहत 4,000 फेस मास्क दान किए हैं।

4. गौतम गंभीर
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देश को बड़ी रकम दान में देने का ऐलान किया। वह अभी तक सबसे ज्यादा दान करने वाले क्रिकेटर रहे हैं। गंभीर ने पहले दिल्ली सरकार को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज और इस वायरस से लड़ने के लिए मेडिकल उपकरण खरीदने के लिए 50 लाख दिए। फिर उन्होंने पीएम केयर्स को एक करोड़ डोनेट किए।

5. सुरेश रैना
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना ने 52 लाख दान किए। इसमें रैना ने 31 लाख रुपए पीएम केयर्स फंड और 21 लाख रुपए उत्तर प्रदेश रिलीफ फंड में दान किए।

6. लक्ष्मी रत्न शुक्ला
भारत के लिए वनडे खेल चुके लक्ष्मी रत्न शुक्ला ने चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड में अपनी तीन महीने की सैलरी को दान किया।

7. अजिंक्य रहाणे
भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड में 10 लाख रुपए दान किए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
