यूनुस ने खेली अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी : मियांदाद
अपने 124 टेस्ट मैचों के करियर में 8832 रन बनाने वाले मियांदाद के मुताबिक यूनुस की पारी इसलिए खास है क्योंकि इसी की बदौलत पाकिस्तान यह मैच बचाने में सफल रहा।
खेल चैनल जियो स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान मियांदाद ने कहा, "मैं मानता हूं कि यूनुस ने अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली है। श्रीलंका द्वारा 644 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद हमारी टीम काफी दबाव में आ गई थी लेकिन यूनुस ने नायाब पारी खेलते हुए हमें मुश्किल से उबार लिया।"
मियांदाद ने कहा कि यह सही है कि नेशनल स्टेडियम की पिच काफी सपाट है लेकिन विश्व के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के रहते रन बनाना आसान नहीं था।
बकौल मियांदाद, "मुरली का लगातार आक्रमण में बने रहना यूनुस का पारी को खास बनाता है। श्रीलंकाई आक्रमण पंक्ति में धार है और इस लिहाज से यूनुस की यह पारी ज्यादा अहमियत रखती है। पिच सपाट है तो क्या हुआ, यहां रन बनाना आसान नहीं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications