Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

महिला विश्व कप : न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 199 रनों से रौंदा

दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तान ए.ई. स्मिथ ने टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की ओर से 'वुमैन ऑफ द मैच' चुनी गईं ए.ई. सैट्र्थवेट ने 76 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 88 रन बनाए जबकि एस.जे. मैक्ग्लाशन 76 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 88 रन बनाकर नाबाद रहीं।

इसके अलावा एल.ए. मैसन भी 51 रन बनाकर नाबाद लौटीं। मैसन ने अपनी 74 गेंदों की पारी में सात चौके लगाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से वेस्टथ्यूजिन और स्मिथ ने दो-दो विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम 22.1 ओवर में 51 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। सी. ब्रिट्स ने सबसे अधिक 25 रन बनाए। इसके अलावा और कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकी। मैसन और बेट्स की कहर बरपाती गेंदों के आगे पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सकीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+