Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सानिया-चुआंग ने जीता पहला युगल खिताब (लीड-1)

सानिया और चुआंग की गैरवरीयता प्राप्त जोड़ी ने रविवार को खिताबी मुकाबले में अमेरिका की लिजा रेमंड और चेक गणराज्य की क्वेता पेश्चके को पराजित कर 220,000 डॉलर इनामी एमपीएस ग्रुप टेनिस चैंपियनशिप के महिला वर्ग का युगल खिताब जीता।

सेमीफाइनल में अमेरिका की एंजेला हेनेस और लातविया की लिगा डेकमेजेरे को 6-4, 6-3 से पराजित करने वाली सानिया-चुआंग ने रेमंड और पेश्चके को 6-3, 4-6, 10-7 से हराया।

जीत के बाद सानिया ने कहा, "हमने अहम पड़ाव पर कुछ जरूरी अंक हासिल किए। यही हमारी जीत का कारण बना। मैं खुश हूं कि हमें साथ-साथ खेलते हुए दूसरे टूर्नामेंट में ही खिताबी जीत हासिल की है।" सानिया और चुआंग ने इससे पहले मियामी ओपन में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

सानिया ने इस साल का अपना पहला और करियर का आठवां युगल खिताब जीता। कलाई की चोट के कारण लंबे समय तक परेशान रहीं सानिया ने अपना आखिरी युगल खिताब अगस्त 2007 में इटली की मारा सेंटेंजेलो के साथ अमेरिका में आयोजित न्यू हेवन हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट में जीता था।

इस साल सानिया ने एक ग्रैंड स्लैम खिताब सहित अपना दूसरा खिताब हासिल किया। उन्होंने भारत के महेश भूपति के साथ जनवरी में आयोजित साल के पहले ग्रैंड स्लैम-आस्ट्रेलियन ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+