ली को 400 टेस्ट विकेट लेने का भरोसा
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द एज' के मुताबिक वर्ष 2008 ली के लिए खासा सफल रहा। उन्होंने पिछले साल आस्ट्रेलिया, अपनी प्रांतीय टीम न्यू साउथ वेल्स और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 4,500 से अधिक गेंदें फेंकी। इस तरह ली ने 580.1 ओवर गेंदबाजी। ली के नाम 310 टेस्ट विकेट दर्ज हैं।
पत्र ने ली के हवाले से लिखा है, "2008 में मैंने बहुत ज्यादा गेंदबाजी की। पिछला साल मेरे लिए खास रहा। आने वाले दिनों में मैं इतनी जिम्मेदारी नहीं उठा सकता लेकिन मुझे भरोसा है कि मैं 400 टेस्ट विकेटों का आंकड़ा अवश्य छू लूंगा।"
ली ने कहा कि अभी वे कम से तीन साल खेलते रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मेरी उम्र 32 साल है। इस लिहाज से मैं अभी और तीन साल तक खेलते रहना चाहता हूं। इस दौरान मेरा प्रदर्शन ठीक रहा तो मैं 400 विकेटों का आंकड़ा जरूर हासिल कर लूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications