चेन्नई ओपन : शटलर ने सोमदेव के लिए फाइनल का रास्ता खोला
स्विट्जरलैंड के रेनर शटलर के साथ शनिवार को खेला जाने वाला सोमदेव का सेमीफाइनल मुकाबला आयोजित नहीं हो सका क्योंकि शटलर कलाई की चोट के कारण खेल शुरू होने से पहले ही मुकाबले से हट गए।
रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में सोमदेव का सामना मार्टिन सिलिक और मार्सेल ग्रानोलर्स के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के विजेता से होगा।
मैच से हटने के अपने फैसले के बारे में शटलर ने कहा, "शुक्रवार को खेले गए युगल मुकाबले के दौरान मैंने अपनी कलाई में दर्द महसूस किया था। सेमीफाइनल मुकाबले की मैंने तैयारी की थी लेकिन मैं डबल हैंडेड बैकहैंड शॉट ठीक से नहीं लगा पा रहा था। मैच से ठीक पहले मेरी कलाई का दर्द असह्य स्थिति तक पहुंच गया, लिहाजा मैंने नहीं खेलने का फैसला किया।"
विश्व वरीयता क्रम में 202वें नंबर के खिलाड़ी सोमदेव शुक्रवार को क्रोएशिया के इवो कार्लोविक को 7-6, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे थे। 23 वर्षीय सोमदेव ने चमत्कारिक प्रदर्शन करते हुए विश्व के 25वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी कार्लोविक को एक घंटे 26 मिनट तक चले मुकाबले में धूल चटाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications