पीटरसन ने कहा, अधूरी रह गई हैं जिम्मेदारियां
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' से बातचीत के दौरान पीटरसन ने कहा, "मैं महसूस कर रहा हूं कि बतौर कप्तान मेरी कई जिम्मेदारियां अधूरी रह गई हैं। मैं उन्हें पूरा करना चाहता था लेकिन इसी बीच हुए विवाद ने मेरा रास्ता रोक दिया।"
पीटरसन ने कहा है कि जो बीत गया उसे भुलाकर वे एक बल्लेबाज और वरिष्ठ खिलाड़ी होने के नाते नए कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस का सहयोग करने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा, "मैं ड्रेसिंग रूम में जाने से बिल्कुल नहीं हिचक रहा हूं। मैं हर आदमी से आंख से आंख मिलाकर बात कर सकता हूं। मेरा काम खेलना है और ऐसा करते हुए मैं टीम के लिए हरसंभव योगदान देना चाहता हूं। मैं नए कप्तान की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।"
पीटरसन ने कहा कि वे अगले सात वर्षो तक इंग्लैंड के लिए खेलते रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मैं अपनी टीम के लिए लंबे समय तक योगदान देना चाहता हूं। मेरी उम्र 28 साल है, इस लिहाज से मेरे पास कम से कम सात साल हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications