न्यूजीलैंड ने भारत को 5 विकेट से हराया
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने युवराज सिंह के 50 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 149 रन बनाए, जबकि न्यूजीलैंड की टीम ने अंतिम गेंद पर एक रन लेते हुए पांच विकेट से मैच जीत लिया।
पारी की शुरुआत करने आए मैक्लम ने अपनी 55 गेंदों की नाबाद पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया जबकि रॉस टेलर ने 25 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 27 रन बनाए।
इसके अलावा जेस राइडर ने भी 15 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 26 रनों का योगदान दिया। नेथन मैक्लम एक रन बनाकर नाबाद लौटे।
इस तरह न्यूजीलैंड ने दो मैचों की श्रंखला पर 2-0 से कब्जा कर लिया। बुधवार को क्राइस्टचर्च मे खेले गए पहले मुकाबले में उसने भारत को सात विकेट से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications