आईपीएल : राष्ट्रीय टीम में चुने जाने से रोमांचित हैं अब्दुल्ला
अब्दुल्ला को वेस्टइंडीज के जेरोम टेलर के स्थान पर किंग्स इलेवन पंजाब टीम में शामिल किया गया था। इस साल आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला ट्वेंटी-20 खेल चुके अब्दुल्ला आईपीएल के दूसरे संस्करण के सबसे सफल गेंदबाज के तौर पर सामने आए हैं। टेलर चोटिल होने के कारण आईपीएल से हट गए थे।
अब्दुल्ला ने कहा, "मैं हमेशा सीखने में यकीन करता हूं। आईपीएल मेरे लिए सीखने का बेहतरीन प्लेटफॉर्म साबित हुआ है। आईपीएल के कारण ही मुझे अपने देश की राष्ट्रीय टीम में जगह मिली। इससे पहले मैं इसके बारे में सोच भी नहीं सकता था।"
अब्दुल्ला ने कहा कि पांच जून से इंग्लैंड में खेले जाने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने उनके लिए बहुत बड़ी सफलता है।
बकौल अब्दुल्ला, "ट्वेंटी-20 टीम में जगह पाकर मैं खासा रोमांचित हूं। मैं मानता हूं कि मेरे लिए यह बड़ी कामयाबी है। मेरे हिसाब से चयनकर्ताओं ने आईपीएल में मेरे प्रदर्शन को ध्यान में रखकर ही मुझे टीम में जगह दी है। इस लिहाज से मेरे करियर के लिए आईपीएल का योगदान अतुलनीय है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications