For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारत और श्रीलंका के बीच होगी 5 एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला (लीड-2)

By Staff

कोलंबो, 13 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम इस वर्ष जनवरी-फरवरी में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के साथ पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला और एक ट्वेंटी-20 मैच खेलेगी। श्रीलंका के खेल मंत्री जैमिनी लोकुगे ने यह जानकारी दी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव एन. श्रीनिवासन और लोकुगे की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक के दौरान यह फैसला किया गया। श्रृंखला का विस्तृत कार्यक्रम अगले दो दिनों में घोषित कर दिया जाएगा।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) मुख्यालय पर आयोजित बैठक के बाद लोकुगे ने कहा, "मुझे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि बीसीसीआई ने इस महीने के उत्तरार्ध में पांच एकदिवसीय और एक ट्वेंटी-20 मैच खेलने के हमारा प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है।"

लोकुगे ने बताया कि आपसी श्रृंखला का प्रस्ताव स्वीकार करने के कारण एसएलसी बीसीसीआई का आभारी है और आने वाले दिनों में वह हर मुहिम में बीसीसीआई के साथ रहेगा।

बकौल लोकुगे, "हम भविष्य में पूरी तरह बीसीसीआई का साथ देंगे। इसी के मद्देनजर हमे अप्रैल में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए अपने खिलाड़ियों को मुक्त कर दिया है। इसके अलावा बागी इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) से जुड़े मुद्दे को लेकर हम बीसीसीआई की नीतियों का अनुसरण करेंगे।"

बीसीसीआई मुंबई पर हुए आतंकी हमले के बाद इंग्लैंड के साथ खेली गई सात मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के दो मैचों के रद्द होने और पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के टाले जाने से हुए 2.50 करोड़ डॉलर के नुकसान की भरपाई के लिए श्रीलंकाई टीम के साथ यह श्रृंखला खेलने के लिए बेकरार था।

बीसीसीआई सचिव ने हालांकि श्रीलंका दौरे के माध्यम से नुकसान की भरपाई की बात को गलत बताया। उन्होंने कहा, "हम धन कमाने की इच्छा से श्रीलंका के साथ नहीं खेलना चाहते। हम अपने दोस्त के अनुरोध को स्वीकार करते हुए इस श्रृंखला के लिए राजी हुए हैं। धन कमाने की बातें गलत हैं। इसके अलावा हम आईपीएल के लिए अपने खिलाड़ियों को छूट देने के लिए मैं एसएलसी का धन्यवाद करता हूं।"

मुंबई पर हुए आतंकी हमले के बाद कूटनीतिक स्तर पर पाकिस्तान के साथ संबंध खराब होने के कारण भारत सरकार ने टीम को टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रृंखला के लिए पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया था।

पाकिस्तान दौरा रद्द होने के बाद भारतीय टीम के पास नौ मार्च तक वक्त था और उसी की भरपाई के लिए बीसीसीआई इस बीच श्रीलंका के साथ श्रृंखला आयोजित करना चाहता था। मार्च में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है।

श्रीलंकाई टीम को इस महीने पाकिस्तान दौरे पर जाना है। वहां उसे टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रृंखला में हिस्सा लेना है। पाक में टेस्ट श्रृंखला खेलने के बाद श्रीलंकाई टीम स्वदेश लौट आएगी और फिर भारत के साथ श्रृंखला संपन्न करके पाकिस्तान रवाना होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+