Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हेडन के स्थानापन्न के तौर पर जैक्स की दावेदारी मजबूत

हेडन के लंबे समय के जोड़ीदार रहे जस्टिन लेंगर के संन्यास के बाद जैक्स ने एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर खुद को साबित किया है। वे अब तक 11 टेस्ट मैचों में 47.47 के औसत से 902 रन बना चुके हैं। इसमें तीन शतक शामिल हैं।

जैक्स का चयन पिछले साल अक्टूबर में भारत दौरे के लिए भी किया गया था लेकिन कमर में चोट के कारण उन्हें श्रृंखला के बीच में ही स्वदेश लौटना पड़ा था।

जैक्स की गैरमौजूदगी में साइमन कैटिच को लगभग ढाई साल के बाद टेस्ट टीम में वापसी का मौका मिल गया था, जिसे उन्होंने दोनों हाथों से लपक लिया।

आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' ने एक सर्वेक्षण कराया है, जिसमें जैक्स को हेडन के संन्यास के बाद आस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में उनके स्थानापन्न के तौर पर जैक्स को सबसे बड़ा दावेदार बताया गया है।

सर्वेक्षण में शामिल 38 प्रतिशत लोगों ने जैक्स के पक्ष में मतदान किया जबकि 15 प्रतिशत लोग क्रिस रोर्जर्स और 14 प्रतिशत लोग शॉन मार्श के पक्ष में दिखे। 33 प्रतिशत ने किसी अन्य को यह भूमिका देने की बात कही।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+