अफगानिस्तान की टीम ने बेंगलुरू में मनाई ईद, BCCI ने जारी की तस्वीरें
नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला और अंतिम मुकाबला बेंगलुरू में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन चिन्नास्वामी मैदान में एक पर्व का माहौल देखने को मिला और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को एत दूसरे से गले मिलकर ईद मनाया। अफगानिस्तान की पूरी टीम सुबह अपने परंपरागत ड्रेस में मैदान में पहुंची और कप्तान स्टेंजकई, राशिद खान और मोहम्मद शहजाद को एक दूसरे से गले मिलते देखा गया। इस आपसी मिलाप के बाद अफगानिस्तान की टीम अपने टेस्ट मैच के दूसरे दिन के लिए तैयारी में लग गई। गौरतलब हो की इस मुकाबले के दूसरे दिन भारत ने अपनी शुरुआत 347 रन के बाद की।
Bringing in the festive fever on the ground are @ACBofficials players before start of play #EidMubarak #INDvAFG #TheHistoricFirst #Paytm pic.twitter.com/YisA2IQFJc
— BCCI (@BCCI) June 15, 2018
ऐसा रहा प्रदर्शनः इस त्योहार और आपसी भाईचारे वाले माहौल में जब अफगानिस्तान की टीम मैदान में उतरी तो हार्दिक पांड्या ने शानदार अर्धशतक जड़ा और भारत की टीम 474 रन पर सिमट गई। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका औऱ पूरी टीम 28वें ओवर में ही 109 के स्कोर पर सिमट गई। भारत को 365 रनन की बढ़त है जिसके बाद भारत ने फालोऑन दे दिया है। मैच में टीम का प्रदर्शन चाहे जैसा भी हो लेकिन इस ईद के मिलाप में जो टीम का भाईचारा दिखा उसने सभी का दिल जीत लिया।
Story first published: Friday, June 15, 2018, 15:23 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
