Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अहमदाबाद टेस्ट : भारत ने भोजनकाल तक बनाए 392 रन (लीड-1)

मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में भारतीय टीम ने पहले सत्र के खेल में 30.2 ओवर की गेंदबाजी में मात्र 60 रन ही बना सकी जबकि इस दौरान उसने 3 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए।

दूसरे दिन का पहला विकेट सचिन तेंदुलकर (40) के रूप में गिरा। सचिन अपने करियर का 50वां शतक जड़ने से चूक गए। सचिन ने लक्ष्मण के साथ मिलकर कुल 66 रनों की साझेदारी की।

यह टेस्ट सचिन के लिए खास है। इस वर्ष नौ टेस्ट मैचों में 1270 रन बना चुके तेंदुलकर शतकों के अर्धशतक से सिर्फ एक कदम दूर हैं। तेंदुलकर ने इस वर्ष छह शतक ठोके हैं। ऐसे में मोटेरा की दूसरी पारी में उनसे इस करिश्मे की उम्मीद होगी।

माास्टर ब्लास्टर को स्पिन गेंदबाज जीतन पटेल ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। तेंदुलकर के पेवेलियन जाने के कुछ देर बाद सुरैश रैना भी 3 रन बनाकर विलियम्सन की गेंद पर मैक्कलम को कैच दे बैठे।

भोजनकाल से कुछ ही समय पहले वीवीएस.लक्ष्मण (40) भी पटेल के शिकार हो गए। लक्ष्मण ने अपनी पारी के दौरान 105 गेंदों का सामना किया जिसमें चार चौक्के भी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि मैच के पहले दिन सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (173) और राहुल द्रविड़ (104) ने बेहतरीन पारी खेल टीम को मजबूती प्रदान की थी। चोट से वापसी कर रहे गौतम गंभीर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और वह 21 रन ही बना सके। भारत ने पहले दिन खेल खत्म होने तक तीन विकेट खोकर 329 रन बनाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, November 5, 2010, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+