हैदराबाद टेस्ट : तीसरे दिन की झलकियां
हैदराबाद, 14 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन की झलकियां इस प्रकार है :
श्रीसंथ ने बनाया अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर : श्रीसंथ नाबाद 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं जो उनका न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।
श्रीसंथ ने टेस्ट मैचों में 50 या इससे अधिक गेंदो का सामना अब तक कुल दो बार किया है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 54 गेंदों में नाबाद 29 रनों की पारी खेली थी जबकि इंग्लैंड के खिलाफ 53 गेंदों में 29 रन बनाए थे।
रैना ने बनाए 20 रन : भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना का न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर 20 रन है। उन्होंने इससे पहले कीवी टीम के खिलाफ मोटेरा टेस्ट की पहली पारी में तीन और शून्य रन बनाए थे।
हरभजन-श्रीसंथ ने निभाई नाबाद अर्धशतकी साझेदारी : न्यूजीलैंड के खिलाफ 10वें विकेट के लिए भारत की ओर से हरभजन सिंह और श्रीसंथ अब तक 69 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से बिशन सिंह बेदी और रामाकांत देसाई ने 57 रनों की पारी खेली थी।
हरभजन इस श्रृंखला में वीरेंद्र सहवाग (270) के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक एक शतक और दो अर्धशतक की बदौलत 269 रन बनाएं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications