देर से ट्वीट कर ट्रोल हुए उमेश यादव, ट्रोलर्स ने लिखा- ऐ बंटी! तेरा साबुन स्लो है क्या...
नई दिल्ली। हाल ही में देशभर में 5 सिंतबर को शिक्षक दिवस मनाया गया।आम से लेकर खास लोगों ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग चीजें पोस्ट कर अपने गुरू और शिक्षक के प्रति सम्मान जाहिर किया। शिक्षक दिवस को लेकर उमेश यादव ने भी ट्वीट किया लेकिन थोड़ी देर से जिसके बाद ट्विटर पर उनका खूब मजाक बनाया गया।
उमेश ने आठ सितंबर को अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया था। उमेश ने लिखा,सिर्फ़ शिक्षा ही नहीं ,ज़िंदगी के कई मायने सिखाने के लिये मैं सदा अपने शिक्षकों का आभारी रहूँगा! शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं। ट्रोलर्स ने कई मजाकिया कमेंट लिखे हैं जिसे आप पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
|
उमेश यादव ने क्या लिखा:
अन्य खिलाड़ियों की तरह उमेश यादव ने भी शिक्षक दिवस की बधाई दी लेकिन दो दिन बाद।उमेश ने लिखा, ”सिर्फ़ शिक्षा ही नहीं … ज़िंदगी के कई मायने सिखाने के लिये मैं सदा अपने शिक्षकों का आभारी रहूँगा ! शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।
|
ऐ बंटी तेरा साबुन:
उमेश के देरी से विश करने को लेकर नमन जैन नाम के एक यूजर ने बेहद फनी कमेंट किया है।उसने लिखा है-ऐ बंटी तेा साबुन स्लो है क्या...
वहीं ऑगी बिल्ला नाम के एक यूजर ने लिखा है आपने लगता है ड्राफ्ट करके रखा था और अब पोस्ट कर दिया।
|
362 दिन पहले
रिट्वीट्स की दुकान नाम के एक यूजर ने उमेश के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा है ,आपने 362 दिन पहले ही विश कर दिया।

सौ से ज्यादा विकेट:
उमेश यादव अभी तक खेले गए 38 टेस्ट मैचों में 35 के करीब के औसत से 106 विकेट ले चुके हैं।इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के दौरान उन्हें अब तक एक ही मैच में खेलने का मौका मिला है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

