By australian football league, mediation, cricket australia, issue. क्रिकेट, फुटबाल, आचार संहिता
-Staff
लंदन, 10 जुलाई: क्रिकेट अब फुटबाल से मदद लेगा। वो ऐसे कि क्रिकेट में नस्लीय भेदभाव से संबंधित घटनाओं को रोकने के लिए क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए), आस्ट्रेलियाई फुटबाल लीग (एएफएल) की आचार संहिता की मदद लेगा।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने यह फैसला, भारत और आस्ट्रेलिया के बीच इस साल की शुरुआत में खेली गई टेस्ट व एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रंखला के दौरान भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह और आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एंड्रयू सायमंड्स के बीच हुई तकरार को ध्यान में रखकरलिया है।
यही नहीं सीए के इस प्रस्ताव को लेकर पिछले सप्ताह दुबई में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वार्षिक आम बैठक में चर्चा भी चर्चा हुई थी।
किक्रेट आस्ट्रेलिया ने दलील दी है कि नस्लीय भेदभाव रोकने की मौजूदा व्यवस्था के नाकाम होने के कारण वह एएफएल आचार संहिता को अपनाने के बारे में सोच रहा है।
आस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड के ऑपरेशंस मैनेजर और आस्ट्रेलिया के हाथरेन फुटबाल क्लब के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइकल ब्राउन ने एएफएल की नस्लीय आचार संहिता पर फिर से गौर किया है। इसी को आधार बनाकर नई आचार संहिता बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:12 [IST]