Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलिया वनडे सिरीज़ भी हारा

दक्षिण अफ़्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराया और सिरीज़ में 3-1 से निर्णायक बढ़त ले ली है.

हालांकि सिरीज़ का आख़िरी मैच अभी खेला जाना बाकी है.

इस तरह दक्षिण अफ़्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टेस्ट और वनडे सिरीज़ दोनों जीत ली हैं.

दक्षिण अफ़्रीका की जीत में एबी डीविलियर्स और हाशिम आमला का अहम योगदान रहा. एबी डीविलियर्स ने 82 और हाशिम आमला ने 80 रन बनाए.

इस तरह दक्षिण अफ़्रीका ने दो विकेट के नुक़सान पर जीत के लिए आवश्यक 223 रन बना लिए.

दरअसल दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ ऑस्ट्रेलिया की टीम टिक ही नहीं पाई.

हालांकि कप्तान रिकी पोंटिंग ने 63, जेम्स हॉप्स ने 42 रनों की उपयोगी पारी खेली लेकिन फिर भी ऑस्ट्रेलिया बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाया.

ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 48 ओवर में 222 रन बनाकर आउट हो गई थी.

दक्षिण अफ़्रीका के तेज़ गेंदबाज़ मकाया एंटिनी और डेल स्टेन ने अच्छी गेंदबाज़ी और उनके आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ टिक नहीं पाए.

उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ़्रीका ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराकर टेस्ट सिरीज़ में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी.

ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 16 वर्षों में अपने घरेलू मैदान पर कोई सिरीज़ नहीं हारी थी लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के मैदान पर हरा दिया था.

दक्षिण अफ़्रीका ने पर्थ में हुए पहले टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया को हराया था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+