छक्का जड़कर KKR को कप्तान कार्तिक ने दिलाई जीत, फिर बने हीरो
जयपुर। छक्का मारकर टीम को जीत दिलाने के लिए महेंद्र सिंह धोनी का नाम मशहूर है, लेकिन आज कल ऐसे ही कारनामे के लिए दिनेश कार्तिक की सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा हो रही है। लोग उनकी तुलना पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से कर रहे हैं। धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ 2011 के विश्वकप फाइनल में भी छक्का मारकर भारत को खिताबी जीत दिलाई थी।
कल आईपीएल के मुकाबले में राजस्थान के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं थी। पिछले साल क्रिस लिन पहले ही ओवर में आउट हो गए। इसके बाद सुनील नरेन और रॉबिन उथप्पा ने टीम को संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की । बाद में नरेन 35 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद आईपीएल नितीश राणा ने उथप्पा के साथ महत्वूर्ण साझेदारी की। उथप्पा के आउट होने के बाद कप्तान दिनेश कार्तिक मैदान में पहुंचे और दोनों खिलाड़ी जीत तक मैदान पर टिके रहे।
छक्का मारकर दिलाई टीम को जीतः
दिनेश कार्तिक ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी कर रहे दिनेश कार्तिक ने राजस्थान रॉयल्स की टीम को न सिर्फ करारी शिकस्त दी, बल्कि छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई। इसके बाद लोगों को उन्होंने एक बार फिर माही की याद दिला दी।
अंक तालिका में भी कोलकाता सबसे ऊपरः राजस्थान रॉयल्स को उसी की धरती पर हराकर केकेआर ने अंक तालिका पर भी कब्जा कर लिया है। इस वक्त केकेआर शीर्ष पर है,वहीं अगर एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट की मानें तो 2012 के बाद पहली बार राजस्थान की टीम अपनी घरेलू जमीन पर कोई मुकाबला हारी है,राजस्थान ने इसके पहले 9 मैचों में लगातार जीत दर्ज की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
