Asia Cup 2018: मुश्फिकर रहीम की आंधी में उड़ा श्रीलंका, बांग्लादेश ने 137 रन से हराया
नई दिल्ली। 15 सितंबर को एशिया कप का आगाज हुआ। एशिया कप के पहले मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 137 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बांग्लादेश ने बल्लेबाजी का फैसला लिया।बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और श्रीलंका के तेज गेंदबाज लासिथ मलिंगा ने बांग्लादेश को दो शुरुआती झटके दिए। एक वक्त पर ऐसा लगा की बांग्लादेश की पारी जल्दी समाप्त हो जाएगी लेकिन मुश्फिकर रहीम ने 1 15 सितंबर को एशिया कप का आगाज हुआ। एशिया कप के पहले मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 137 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बांग्लादेश ने बल्लेबाजी का फैसला लिया।बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और श्रीलंका के तेज गेंदबाज लासिथ मलिंगा ने बांग्लादेश को दो शुरुआती झटके दिए। एक वक्त पर ऐसा लगा की बांग्लादेश की पारी जल्दी समाप्त हो जाएगी लेकिन मुश्फिकर 50 गेंद के सामना करते हुए शानदार 144 रन बनाए और इस दौरान मोहम्मद मिथुन ने उनके साथ 63 रन की पारी खेली। इस शानदार साझेदारी की बदौलत बांग्लादेश ने श्रीलंका के सामने 49.3 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 262 रन का लक्ष्य रखा।
अनुभवी और नए खिलाड़ियों से सजी श्रीलंका की टीम के लिए यह बड़ा स्कोर नहीं लग रहा था लेकिन बांग्लादेशी गेंदबाजों के सामने श्रीलंका पस्त होती नजर आई।टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम महज 124 रनों पर सिमट गयी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 22 रन पर ही उसे कुशल मेंडिस (0) के रूप में पहला झटका लगा। इसके 10 रन के अंदर उपुल थरंगा (27) और धनंजय डी सिल्वा (0) भी चलते बने। 23 रन के टीम के स्कोर पर श्रीलंका को तीसरा झटका लगा। धनंजय डी सिल्वा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उनके आउट होने के कुछ ही देर बाद विकेट कीपर बल्लेबाज कुशल परेरा भी चलते बने। बाद में एंजेलो मैथ्यूज और दासुन शनाका ने मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन यह साझेदारी भी ज्यादा देर तक नहीं टिकी। मेहिदी हासन के ओवर में शनाका रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। वह 7 रन के स्कोर पर आउट हुए। शनाका के जाने के बाद रुबेल हुसैन ने मैथ्यूज को भी एलबीडब्ल्यू कर दिया। मैथ्यू 16 रन बनाकर खेल रहे थे। नए बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर आए थिसारा परेरा भी 9 गेंदों में 6 रन बनाकर हसन का शिकार बने। 96 रन के टीम स्कोर पर श्रीलंका ने अपना 8वां विकेट भी गंवा दिया। 26वें ओवर की दूसरी गेंद पर मुस्तफिजुर ने लकमल को आउट कर दिया। लकमल 25 गेंदों में 20 रन बनाकर खेल रहे थे। 8 विकेट गिरने के बाद पारी को संभालते हुए दिलरुवान परेरा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 2 छक्कों की मदद से 44 गेंदों में 29 रन बनाए। दिलरुवान मुसादेक की गेंद पर स्टंप आउट हो गए।
श्रीलंका का एक भी बल्लेबाज 30 रन से ज्यादा का स्कोर नहीं कर पाया। 22 रन के स्कोर पर श्रीलंका को पहला झटका लगा इसके बाद तो मानों श्रीलंका की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई।16 रन के अंदर ही श्रीलंका ने अपने तीन बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया।
कप्तान मैथ्यूज भी 16 रन बाकर पवेलियन लौट गए। श्रीलंका की पूरी पारी 124 रन पर ही सिमट गई और बांग्लादेश यह मैच 135 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया।बांग्लादेश ने जीत के साथ एशिया कप में आगाज किया। मौजूदा प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो बांग्लादेश भी एशिया कप में बड़ा उलटफेर करने की क्षमता रखती है।मुश्फिकर रहीम को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
