भुवी के तूफान में उड़ी दक्षिण अफ्रीका ए की टीम, भुवनेश्वर की जोरदार वापसी
नई दिल्ली।भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अनफिट होने के चलते भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज में शामिल नहीं हो पाए थे। लेकिन अब वह फिट हैं और दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ उन्होंने शानदार वापसी की है। भुवी ने इंडिया ए की तरफ से द. अफ्रीका ए के खिलाफ मैच खेलते हुए 9 ओवर गेंदबाजी की। इंडिया ए और द. अफ्रीका ए के खिलाफ खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ए की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 275 रन बनाए।
इंडिया ए की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर और अंबाती रायुडू ने अर्धशतक जमाए। अय्यर ने 67 रन बनाए तो रायुडू 66 रन बनाकर आउट हुए। द. अफ्रीका ए की ओर से हेंडरिक्स ने दो विकेट चटकाए। 276 रन का पीछा करने उतरी द. अफ्रीका ए की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 13 रन के स्कोर पर टीम का पहला बल्लेबाज पवेलियन लौट गया। इसके बाद चोट के बाद मैदान पर वापसी कर रहे भुवनेश्वर कुमार ने अपनी गेंदबाजी का जौहर दिखाया। भुवी ने 16 रन के स्कोर पर द.अफ्रीका ए को दूसरा झटका दिया और 22 रन के स्कोर पर तीसरा। इसके बाद तो मानो द. अफ्रीका की पारी मिनटों में ढह गई।37.1 ओवर में 151 रन बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका ए की टीम पवेलियन लौट गई। इंडिया ए ने ये मैच 124 रन से जीत लिया।
भुवनेश्वर कुमार का जलवा:
भुवी ने इस मैच में 9 ओवर में 33 रन दिए देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। अपने इस शामदार स्पेल में उन्होंने एक ओवर मेडन भी फेंका।उन्होंने सबसे पहले डी ब्रूनेय को (02) को संजू सैमसन के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद भुवी ने द. अफ्रीका के कप्तान खाया जोंड़ो (02) को एलबीडब्ल्यू आउट कर टीम को जोरदार झटका दिया। भुवी ने अपना तीसरा शिकार सिसांडा मगाला (06) को बनाया। वह भी पगबाधा आउट हुए। भुवी के इस शानदार प्रदर्शन से भारत को राहत की सांस मिली है।आने वाले वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भुवी के होने से टीम की गेंदबाजी और मजबूत होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
