राष्ट्रमंडल खेल : निरूपमा भारतीय महिला टेनिस टीम में शामिल
वर्ष 1999 में आस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में जीत हासिल करने के बाद भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल करने वाले निरुपमा के युगल और मिश्रित युगल मुकाबलों में खेलने की उम्मीद है।
शादीशुदा निरूपमा अमेरिका में टेनिस अकादमी चलाती हैं। फिलहाल उन्हें विश्व वरीयता क्रम में कोई वरीयता प्राप्त नहीं है। निरूपमा ने पिछले वर्ष प्रतिस्पर्धी टेनिस जगत में वापसी की थी।
राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सानिया मिर्जा भारतीय महिला टीम की अगुआई करेंगी जबकि 20 वर्षीया पूजाश्री वेंकटेश दूसरी एकल खिलाड़ी होंगी। रश्मी चक्रवर्ती टीम की चौथी सदस्य हैं।
अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के महासचिव अनिल खन्ना ने कहा कि तारा अय्यर और साना भांबरी को आरक्षित खिलाड़ी के तौर पर टीम में रखा गया है।
टीम इस प्रकार है : सानिया मिर्जा, पूजाश्री वेंकटेश, रश्मी चक्रवर्ती, निरूपमा संजीव।
आरक्षित खिलाड़ी : तारा अय्यर और साना भांबरी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications