Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारतीय ए टीम ने इंग्लैंड लायंस को हराकर ट्राई सीरीज पर किया कब्जा, इन खिलाड़ियों ने किया कमाल

नई दिल्ली। इंग्लैंड के साथ भारतीय टीम का पहला मुकाबला आज यानी 3 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। वहीं इस बेहद अहम मुकाबले से पहले भारतीय ए टीम ने इंग्लैंड में धमाल मचा दिया है। त्रिकोणीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारत-ए ने इंग्लैंड लायंस को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 264 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत-ए ने 48.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 267 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। इस शानदार मुकाबले में भारतीय टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनो का जलवा देखने को मिला।

गेंदबाजों ने किया कमालः पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय ए टीम ने गेंदबाजी में भी धमाल किया जिसमें दीपक चाहर ने 58 रन देकर 3 विकेट झटके तो वहीं क्रुणाल पांड्या और शार्दुल ठाकुर ने भी शानदार गेंदबाजी की और इंग्लैंड को 264 रन पर रोक दिया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ए टीम की शुरुआत खराब रही। ओपनर पृथ्वी शॉ सिर्फ 15 रन बनाकर फिशर की गेंद पर गुब्बिन्स के हाथों कैच आउट हुए। वहीं शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल भी इस मैच में कोई खास कमाल नहीं कर सके। हालांकि रिषभ पंत और पांड्या ने नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई।

Story first published: Tuesday, July 3, 2018, 12:32 [IST]
Other articles published on Jul 3, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+