4 साल में पहली बाउट हारे पहलवान सुशील कुमार
नई दिल्ली। ओलंपिक मेडल विजेता भारतीय पहलवान सुशील कुमार को 4 साल में पहली बाउट में हार का मुंह देखना पड़ा। सुशील को 74 किग्रा. वजन वर्ग में पोलैंड के पहलवान आंद्रजेज पियोत्र सोकालस्की से 4-8 से हार मिली। एशियाई खेलों की तैयारियों को देखते हुए यह सुशील कुमार के लिए ये तगड़ा झटका माना जा रहा है। भारतीय कुश्ती महासंघ ने उन्हें पिछले महीने हुए ट्रायल्स में भाग नहीं लेने की छूट दी थी।
हालांकि सुशील के हमवतन पहलवान बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया जॉर्जिया में हो रहे तबिलिसी ग्रां. प्री के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गए। 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में बजरंग ने प्री क्वॉर्टर फाइनल में यूक्रेन के गोर ओगानेस्यान को शिकस्त दी और अब उनका सामना ईरान के योनेस अलियाकबर इमामिचोघानेई से होगा।
35 वर्षीय पहलवान को पिछले नतीजे और फॉर्म को देखते हुए यह छूट दी गई थी, जिन्होंने गोल्ड कोस्ट में राष्ट्रमंडल खेलों तीसरा स्वर्ण पदक जीता था। आज की हार से पहले सुशील को इटली के सासारी में मई 2014 में बाउट में हार मिली थी, जिसमें वह फ्रांस के लुका लैम्पिस से पराजित हो गये थे। आपको बता दें कि सुशील को पिछले महीने दो साल के बाद टारगेट ओलिंपिक पोडियम योजना में दोबारा शामिल किया गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
