यूनिस, मलिक और अख्तर एशिया कप के 35 संभावितों में
यूनिस और शोएब पर आस्ट्रेलिया दौरे में खराब प्रदर्शन और अनुशासनहीनता के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। दोनों पर इसके अलावा जुर्माना भी लगाया गया है। दूसरी ओर, अख्तर ने एक वर्ष से पाकिस्तान के लिए एक भी अंतराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।
15 से 24 जून तक कोलंबो में आयोजित होने वाले एशिया कप के लिए हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। अफरीदी को इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के साथ होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिए भी टीम की कमान सौंपी गई है।
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द डेली टाइम्स' के मुताबिक यूनिस और मलिक को संभावितों की सूची में जगह देने को लेकर पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट्ट ने कहा कि ऐसे में जबकि दोनों खिलाड़ियों ने अपने ऊपर लगे प्रतिबंध और जुर्माने को लेकर अपील की है, उन्हें टीम में शामिल किया गया है लेकिन इसी बीच अगर अपील ट्राइब्यूनल का फैसला आ जाएगा तो उन्हें इस सूची से हटा दिया जाएगा।
संभावितों की सूची इस प्रकार है : शाहिद अफरीदी, सलमान बट्ट, इमरान फरहत, यासिर हमीद, खुर्रम मंजूर, शाहजैब हसन, अजहर अली, अजीम गुम्मन, यूनिस खान, शोएब मलिक, उमर अकमल, फैजल इकबाल, फवद आलम, हसन रजा, अजहर शफीक, उमर अमीन, आमिर सज्जाद, मोहम्मद हफीज, अब्दुर रज्जाक, यासिर अराफात, उमर गुल, शोएब अख्तर, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद समी, वहाब रियाज, मोहम्मद इरफान, तनवीर अहमद चीमा, दानिश कनेरिया, अब्दुल रहमान, सईज अजमल, जुल्फिकार बाबर, कामरान अकमल और जुल्कारनैन हैदर।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications