फिल्मी सितारों ने कुछ इस तरह एथलीट हिमा दास को दी बधाई
नई दिल्ली। जब सफलता आपके कदम चूमती है तो आपके सामने कई हस्तियां भी बौनी नजर आती हैं। ऐसा ही एक वाकया देखने को मिल रहा है हिमा दास की सफलता पर, और हो भी क्यों न। संघर्ष और प्रतिभा की जो मिसाल हिमा ने खड़ी की वो वास्तव में आने वाली पीढ़ियों के लिए अनुकरणीय है। गौरतलब हो कि भारतीय एथलीट हिमा दास ने गुरुवार को इतिहास रचते हुए आईएएएफ वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 400 मीटर फाइनल में गोल्ड मेडल जीता। हिमा ट्रैक इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वालीं भारत की पहली एथलीट बन गई हैं। दास ने बुधवार को सेमीफाइनल में भी 52.10 सेकंड का समय निकालकर टॉप किया था। बता दें कि हिमा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 6वां स्थान रखा था। उऩकी इस सफलता पर पूरे देश से लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया पर हिमा को बधाई दी। इस मामले में फिल्मी सितारे भी कम नहीं है और उन्होंने कुछ इस अंदाज में हिमा की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी।
|
सदी के महानायक ने दी बधाई
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने हिमा दास को उनकी इस सफलता पर बधाई देते हुए लिखा कि हिमा पूरे देश को आप पर गर्व है। खास बात है कि आपकी वजह से ही हम सर उठा के जीते हैं।
|
किरण खेर ने दी बधाई
किरण खेर ने हिमा दास की इस सफलता पर कहा कि हमें आप पर गर्व है हिमा, आपकी वजह से हमारे देश का नाम रोशन होता है।
|
कहा- भारत की बेटी
भारत की इस बेटी की सफलता पर बॉलीवुड स्टार और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने हिमा दास की तारीफ करते हुए लिखा कि देश की बेटी को आप पर गर्व है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
