Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2018: खिलाड़ियों की तो छोड़ो हर टीम के कोच की सैलरी जानकर आपके होश उड़ जाएंगे

नई दिल्ली। आईपीएल का मुकाबला अब खत्म हो गया है, चेन्नई की टीम ने इस सीरीज पर कब्जा भी कर लिया। सभी खिलाड़ी लगभग अपने देश के लिए रवाना भी हो गए हैं। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें ईनाम भी मिला। विजेता टीम चेन्नई को 20 करोंड़ का कैश प्राइज और उपविजेता हैदराबाद को 12 करोड़ 50 लाख का प्राइज, वहीं बेहतर प्रदर्शन करने के लिए भी तरह-तरह से खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। गौरतलब हो की टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए एक और कड़ी का बड़ा हाथ होता है और वो होता है कोच या टीम के सलाहकार का। आईपीएल के मुकाबले के बाद आखिर इन्हें क्या मिलता है ये जानने वाली बात है।

विटोरी और नेहरा सबसे आगे

विटोरी और नेहरा सबसे आगे

इस सीजन की अगर बात करें तो राजस्थान और केकेआर की टीम को 8 करोड़ 50 लाख रुपये दिए गए वहीं अगर टीम को कोच की बात करें तो इस मामल में आरसीबी के कोच डेनियल विटोरी और गेंदबाजी के कोच आशीष नेहरा सबसे आगे हैं उन्होंने इस सीजन 4 करोड़ की कमाई की है। हालांकि उनकी टीमें इस सीजन कोई खास कमाल नहीं कर सकी हैं।

सहवाग और पोंटिंग को मिले इतनेः

सहवाग और पोंटिंग को मिले इतनेः

अगर रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीजन दिल्ली के कोच रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान औऱ दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को उनकी टीम ने 3 करोड़ 70 लाख रुपये दिए वहीं मुंबई के गेंदबाजी सलाहकार लसिथ मलिंगा को उनकी टीम ने 1 करोड़ 70 लाख का भुगतान किया, वहीं पंजाब के मेंटार वीरेंद्र सहवाग को उनकी टीम ने 3 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। राजस्थान के मेंटार शेन वॉर्न को भी उऩकी टीम ने 2 करोड़ 70 लाख रुपये में खरीदा था।

चेन्नई के कोच को मिला इतनाः

चेन्नई के कोच को मिला इतनाः

इस सीजन सीरीज पर कब्जा करने वाली टीम चेन्नई सुपरकिंग के कोच स्टीफन फ्लेमिंग को इस सीजन चेन्नई की टीम ने 3 करोड़ 70 लाख रुपये में खरीदा है जबकि शाहरुख खान की टीम केकेआर के कोच कैलिस पर 2 करोड़ 50 लाख और मुंबई के कोच महेला जयवर्धने पर 2 करोड़ 25 लाख का दांव लगाया गया है। वहीं वीवीएस लक्ष्मण और टॉम मूडी को 2 करोड़ रुपये मिले।

Story first published: Wednesday, May 30, 2018, 11:27 [IST]
Other articles published on May 30, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+