शनिवार को यूरोपीय देश और पूर्व चैम्पियन फ्रांस, दक्षिण अमेरिकी देश उरुग्वे, 2002 में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली एशियाई महाशक्ति दक्षिण कोरिया और मध्य अमेरिकी देश मेक्सिको की राष्ट्रीय टीमें यहां पहुंच गईं।
चारों टीमों का स्वागत करते हुए आयोजन समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डैनी जार्डन ने कहा, "दक्षिण अफ्रीका में फुटबाल का रंग तेजी से चढ़ने लगा है। शनिवार को चार टीमों के पहुंचने के बाद इसमें और तेजी आ गई है। हम इन चारों टीमों का अपने देश में स्वागत करते हैं।"
विश्व कप का आयोजन 11 जून से 11 जुलाई के बीच होना है। इसका पहली बार दक्षिण अफ्रीका में आयोजन हो रहा है। विश्व कप के अंतर्गत कुल 64 मैच खेले जाने हैं। ये मैच नौ स्थानों पर स्थित 10 स्टेडियमों में खेले जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।