निशानेबाज़ी से खाता खुला
राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान गगन नारंग ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था
चीन में हो रहे 16वें एशियाई खेलों में भारत ने निशानेबाज़ी से पदक तालिका में अपना खाता खोला है जिसमें उसे दो रजत पदक मिले हैं.
हालाँकि भारतीय निशानेबाज़ गगन नारंग स्वर्ण पदक से चूक गए और उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा.
गगन नारंग को पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल के व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में रजत मिला है. इसके साथ ही भारत के खाते में दो रजत पदक आ गए हैं.
इससे पहले शूटिंग के 10 मीटर एयर राइफल की सामूहिक प्रतिस्पर्धा में गगन नारंग, अभिनव बिंद्रा और संजीव राजपूत की टीम ने भारत को रजत दिलाया.
नारंग ने 700.7 अंक बनाए जबकि स्वर्ण जीतनेवाले चीन के क्वीनान चू ने 702 अंक बनाए. दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी किवोन किम को कांस्य मिला.
पिछले महीने दिल्ली में संपन्न हुए राष्ट्रमंडल खेलों में गगन नारंग ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण जीते थे.
उधर ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज़ अभिनव बिंद्रा को निराशा हाथ लगी है. वे फ़ाइनल में भी अपना स्थान नहीं बना पाए.
चीन के ग्वांगजो शहर में हो रहे कुल 42 खेलों में 476 स्वर्ण पदकों के लिए एथलिट्सों के दाँव लगे हैं.
चार साल पहले दोहा में हुए एशियाई खेलों में भारत को 10 स्वर्ण सहित 53 पदक मिले थे और भारत पदक तालिका में आठवें स्थान पर था.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
