स्थानीय किंग्सटन ओवल मैदान पर इंग्लैंड ने ट्वेंटी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में रविवार को सात विकेट से हरा दिया। आस्ट्रेलिया ने जीत के लिए इंग्लैंड के सामने 178 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे कोलिंगवुड की टीम ने 17 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
इंग्लैंड ने क्रिकेट इतिहास में पहली बार किसी विश्व कप प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया है। इस यादगार कामयाबी से गदगद कोलिंगवुड ने कहा, "अब यहां से अच्छा होने वाला है। हमने पहली बार कोई विश्व कप टूर्नामेंट जीता है।"
उन्होंने कहा, "हमें यहां से अब आगे बढ़ते रहना है। हम इस जीत का जश्न मनाएंगे। पहली बार हमने यह ट्राफी जीती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।