Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

प्रिया प्रकाश को देख बोल्ड हुआ दक्षिण अफ्रीका का ये क्रिकेटर, कही ये बात

नई दिल्लीः प्रिया प्रकाश ने आंख मारकर कई दिलों को घायल कर दिया। देश के युवा उनकी एक अदा पर मर मिटने को तैयार है वहीं अब दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट भी प्रिया की अदा पर फिदा हो गए हैं। लुंगी गिडी ने ट्विटर पर प्रिया के वीडियो को शेयर करके लुंगी गिडी ने Valentines day Done लिखा है।

दरअसल, लुंगी के एक फैन ने प्रिया प्रकाश के वायरल वीडियो को एडिट कर लुंगी एंगिडी को गिफ्ट के तौर पर टैग करते हुए ट्वीट किया था। इसे देख लुंगी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'वैलेंटाइन डे मन गया।'

इस वीडियो में दिख रहा है कि प्रिया प्रकाश के वायरल हो चुके वीडियो में एनगिडी वो लड़के हैं, जो एक्ट्रेस के एक्सप्रेशंस पर अपनी मुस्कान छिपा नहीं पा रहे हैं।

बता दें, दक्षिण अफ्रीका के लूंगी एनगिडी ने हाल ही में टीम इंडिया के खिलाफ सेंचुरियन में अपने टेस्ट करियर का डेब्यू किया था। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। उन्होंने दूसरी पारी में 6 विकेट झटके। तेज गेंदबाज को चेन्नई सुपर किंग्स ने आगामी आईपीएल के लिए अपनी टीम में शामिल किया है।

प्रिया प्रकाश के गाने के वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है। रातों-रात प्रिया सोशल मीडिया पर फेम कमा चुकी हैं। बता दें, ये फेम उनके लिए और उनकी फिल्म के लिए मुसीबत भी लेकर आई, जब प्रिया प्रकाश की फिल्म के डायरेक्टर के खिलाफ अब एक और संगठने के शिकायत दर्ज कराई गई।

प्रिया की फिल्म के गाने के खिलाफ पहले हैदाराद में शिकायत दर्ज कराई गई तो वहीं बाद में महाराष्ट्र में भी उनके खिलाफ कुछ लोग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें- INDvSA: विराट कोहली ने फिर लगाईं रिकॉर्ड्स की झड़ियां, रोहित को पीछे छोड़ हासिल किए कई कारनामें

Story first published: Sunday, February 18, 2018, 10:31 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+