Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

FIFA 2018 World Cup: कौन बनेगा विजेता बताएगा बहरा बिल्ला, देखें वीडियो


नई दिल्ली। दुनिया भर के खेल प्रशंसकों की नजर अब 14 जून से रूस में शुरू हो रहे दुनिया के सबसे पसंद किए जाने वाले खेल फीफा वर्ल्ड कप जाकर टिक गई हैं। इस विश्वकप में दुनिया भर की 32 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 64 मुकाबले खेले जाएंगे। सभी खेल विशेषज्ञ तमाम अनुभवों और जानकारियों के आधार पर साबित करने में लगे हैं की आखिर कौन सी टीम इस मुकाबले को जीतेगी। वहीं इसी बीच 2010 की तरह एक बार फिर मुकाबलों से पहले ही विजेता टीम का नाम तय हो गया है। दरअसल इस बार एक बहरा सफेद बिल्ला एचिलेस यह काम करेगा।

होगा कुछ ऐसाः दरअसल 2010 में फीफा के दौरान पॉल ने 2010 में खाने से भरे दो बॉक्स में से एक चुनकर विश्व कप विजेता का अनुमान लगाया था वहीं एचिलेस के सामने टीमों के ध्वज चिह्नित बाउल रखे जाएंगे। वहीं इन बिल्लियों की देखभाल करने वाले अन्ना कोंड्राटियेवा ने कहा कि हमने एचिलेस को चुना, क्योंकि वह खूबसूरत है और उसकी नीली आंखें हैं. वह बहरा है, लेकिन उसके अनुमान बहुत सटीक होते हैं । गौरतलब हो की पिछले साल एचिलेस ने अपने गृह नगर में खेले गए कॉन्फेडरेशन कप मैचों के परिणामों की भविष्यवाणी की थी. कमाल की बात यह कि उसका एक भी अनुमान गलत नहीं ठहरा है।

Story first published: Sunday, June 10, 2018, 11:40 [IST]
Other articles published on Jun 10, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+