सेलीना जेटली ने ट्वीट किया फीफा लव

By Ajay Mohan

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया वर्ल्‍ड सेलिना जेटली जर्मनी की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के स्ट्राइकर क्लाउदेमीर बारेट्टो उर्फ काकाउ की बड़ी प्रशंसक हैं। काकाउ के प्रति सेलिना का लगाव सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर नजर आया। सेलिना ने काकाउ को न सिर्फ एक बढ़िया खिलाड़ी बताया है बल्कि वह उन लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं जो विपन्नता से निकलकर कुछ कर गुजरना चाहते हैं।

सेलिना ने ट्विटर पर जारी अपने पोस्ट में लिखा है कि काकाउ कभी सड़क पर घूम-घूमकर चीजें बेचा करते थे लेकिन अपनी मेहनत, ईमानदारी और उन्नत सोच की वजह से आज वह विश्व फुटबाल की प्रमुख हस्ती बन चुके हैं।

देखें- फीफा 2010 पर विशेष

सेलिना की टिप्पणी कुछ इस प्रकार है, "काकाउ की जिंदगी उन लोगों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है जो अपनी जिंदगी में कुछ कर गुजरना चाहते हैं। वह हमें बताते हैं कि अपनी सोच से इंसान कुछ भी हासिल कर सकता है। इसके लिए सबसे अधिक जरूरी है कि इंसान को खुद पर भरोसा होना चाहिए।"

ब्राजील में जन्मे काकाउ ने पांच वर्ष तक जर्मनी में क्लब फुटबाल खेलने के बाद वहां का पासपोर्ट हासिल किया है। उसके बाद वह राष्ट्रीय टीम में खेलने के हकदार हो चुके थे और जल्द ही उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह भी बना ली।

यह अलग बात है कि ब्राजील में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने कभी भी ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के लिए नहीं खेला है। सेलिना ने आगे लिखा है कि वह विश्व कप में जर्मनी के साथ-साथ काकाउ को अच्छा प्रदर्शन करते देखना चाहती हैं।

Story first published: Wednesday, June 9, 2010, 16:33 [IST]
Other articles published on Jun 9, 2010
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+