For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

स्कॉटिश प्रोफेशनल फुटबॉल लीग (SPFL) में सेल्टिक ने जीता लगातार 8वां खिताब

नई दिल्ली। सेल्टिक फुटबॉल क्लब ने शनिवार को एबरडीन को 3-0 से हराकर स्कॉटिश प्रीमियरशिप लीग खिताब पर कब्जा जमा लिया है। यह इस क्लब की लगातार आठवीं खिताबी जीत थी। इस टीम को अपने खिताब को बचाए रखने के लिए केवल हार से बचने की जरूरत थी, लेकिन मिकेल लस्टिग, जोजो सिमुनोविक और ओट्सन एडोअर्ड के शानदार गोलों ने जीत को यादगार ढंग से मना दिया।

इस जीत ने सेल्टिक को उनके कट्टर ग्लासगो प्रतिद्वंद्वियों रेंजर्स पर 12 अंकों की अजेय बढ़त दिलाई, जो दूसरे स्थान पर रहे। इस जीत के बाद सारा ध्यान अब स्कॉटिश कप फाइनल की तरफ है जो इस महीने के अंत में होगा। आपको बता दें कि सेल्टिक फुटबॉल क्लब ग्लासगो में स्थिति एक फुटबॉल क्लब है जो स्कॉटिश प्रीमियरशिप में खेलता है।

यह खबर भी पढ़िए- पूर्व फुटबाॅलर के शव को लेकर भिड़ गई दो पत्नियां, तीसरी की अभी कोई खबर नहीं

इस क्लब की स्थापना 1887 में हुई थी और उसके ठीक एक साल बाद इसने अपना पहला मैच खेला था। इस क्लब की रेंजर्स के साथ लंबे समय से प्रतिबद्धता जगजाहिर है।

हालांकि, अभी इस जीत का कोई समारोह नहीं मनाया जाएगा। इसके लिए टीम अपने लिए छुट्टियों का इंतजार कर रही है जो अगले सप्ताहंत में हैं। ऐसे में जब खिताब शहर के दूसरे हिस्से में जा चुका है, तो रेंजर्स भी इस पार्टी को खराब करने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे।

Story first published: Saturday, May 4, 2019, 20:52 [IST]
Other articles published on May 4, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+