एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "जोरदार बारिश के कारण पैदा हुई जलजमाव की समस्या के कारण पीक-आवर में किया जाने वाला ब्लू-लेन का परीक्षण रद्द करना पड़ा।"
इस लेन पर सोमवार शाम चार से छह बजे तक और मंगलवार को सुबह आठ बजे से 10 बजे तक परीक्षण का काम किया जाना था।
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि पीक-आवर में इस लेन पर परीक्षण करना जरूरी है क्योंकि इससे लोगों को यातायात के साथ तालमेल बैठाने में दिक्कत नहीं आएगी।
20 सितंबर से ब्लू-लेन पर आम लोगों के लिए यातायात पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इस लेन पर खिलाड़ियों, अधिकारियों, और विशिष्ठ लोगों के वाहन ही चल सकेंगे।
इस लेन में घुसने की हिमाकत करने वालों को 2000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। साथ ही उनकी गाड़ियों को जब्त कर लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।