Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोहाली टेस्ट : चायकाल तक भारत ने गंवाए 5 विकेट (लीड-3)

दूसरे दिन के पहले सत्र में एक भी विकेट नहीं गंवाने वाली भारतीय टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 356 रन बना लिए हैं। युवराज सिंह 12 और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी छह रन पर नाबाद हैं।

मैच के पहले दिन एक विकेट पर 179 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए भारतीय टीम ने भोजनकाल तक कोई और नुकसान झेले बगैर 302 रन बना लिए थे लेकिन दूसरे सत्र में उसके चार विकेट जल्दी-जल्दी गिर गए।

शुक्रवार को शतक पूरा करने वाले सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर 179 रन बनाकर आउट हुए जबकि राहुल द्रविड़ ने 134 रन बनाए। सबसे पहले गंभीर आउट हुए। 348 गेंदों की अपनी पारी में 25 चौके और एक छक्का लगाने वाले गंभीर को स्पिनर ग्रीम स्वान ने एलिस्टर कुक के हाथों कैच कराया। उस समय भारत का कुल योग 320 रन था।

नए बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के आने के बाद कुल योग में अभी नौ रन ही जुड़े थे कि द्रविड़ भी चलते बने। उनका विकेट भी स्वान के खाते में गया। यह कैच मोंटी पनेसर ने लपका। द्रविड़ ने अपनी 328 गेंदों की पारी में 19 चौके लगाए। गंभीर और द्रविड़ ने दूसरे विकेट के लिए 314 रनों की साझेदारी निभाई।

इसके बाद तेंदुलकर ने वी.वी.एस. लक्ष्मण के साथ पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया लेकिन स्वान ने 337 के कुल योग पर तेंदुलकर को चलता कर भारत को मुश्किल में डाल दिया। चेन्नई टेस्ट मैच में नाबाद 103 रन बनाकर भारत को जीत दिलाने वाले तेंदुलकर ने 26 गेंदों पर एक चौके की मदद से 11 रन बनाए।

दूसरी ओर, लक्ष्मण ने अपना खाता खोलने का भरपूर प्रयास किया 24 गेंदें खेलने के बाद भी वे नाकाम रहे। उन्हें 339 के कुल योग पर हरफनमौला एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने पगबाधा आउट किया।

इससे पहले, मैच के पहले दिन शुक्रवार को खराब रोशनी के कारण लगभग एक घंटे का खेल नहीं हो सका था। समय की भरपाई के लिए शनिवार को खेल निर्धारित समय से आधे घंटे पहले शुरू किया गया। पहले दिन भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (0) मात्र छह रन के कुल योग पर आउट हो गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+