गोल करने के बाद फुटबॉलर ने किया ऐसा डांस कि जमकर चले लात-घूंसे
नई दिल्ली। एक फुटबॉल मैच के दौरान जमकर लात घूंसे चलने का वीडियो वायरल हो रहा है। विटोरिया और बाहिया के बीच एक ब्राजीली डर्बी मैच के दौरान का ये वीडियो है जिसमें देखा जा सकता है कि झगड़े की वजह बेहद चौकाने वाली है। इस झगड़े के बाद 9 खिलाड़ियों को रेड कार्ड कार्ड दिया गया जिसकी वजह से मैच को 11 मिनट पहले की रद्द कर दिया गया।
खेल के दौरान जब दोनों टीमों का स्कोर 1-1 के साथ बराबर पर था तभी विटोरिया के ब्रूनो बिस्पो को रेफरी ने रेड कार्ड दे दिया। इस मैच में ब्रूनो बिस्पो कुल नौवें और विटोरिया के छठे खिलाड़ी थे जिन्हें रेड कार्ड दिया गया। जिसके बाद उनके पास जरूरत के मुताबिक 7 खिलाड़ी नहीं रहे और अंत में रेफरी को मैच रद्द करने का फैसला करना पड़ा।
दरअसल बहिया के विनीसियस ने पेनल्टी किक के साथ 1-1 का स्कोर किया और विटोरिया के फैंस के सामने जाकर उनको चिढ़ाने के लिए डांस करने लगे। विनीसियस के गोल के बाद उनकी टीम बहिया के साथी खिलाड़ी भी डांस करने लगे। जिसके बाद घरेलू खिलाड़ियों को गुस्सा आ गया और दोनों तरफ से घूंसे चलने लगे। शुरू में पांच खिलाड़ियों को रेड कार्ड दिए गए, तीन बाहिया से और दो विटोरिया से। झगड़े के बाद दो और खिलाड़ियों (दोनों टीमों से एक-एक) को रेड कार्ड दिया गया। खबरों के मुताबित ब्राजील की खेल अदालत अब अनुशासनहीनता के लिए कार्रवाई के करेगी।
देखें वीडियो-
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
