Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Video: लॉकडाउन में गौसेवा करते नजर आये वीरेंद्र सहवाग, कहा- 'गाय हमारी माता है, हमें कुछ नहीं आता'

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की महामारी के चलते पूरे दुनिया में कोहराम मचा हुआ है और इस कारण कई देश लॉकडाउन में चले गये हैं। इस बीच भारत में भी देशवासी 21 दिन के लॉकडाउन पर हैं। ऐसे में कई दिग्गज खिलाड़ी और मशहूर हस्तियां इन दिनों घर पर रहकर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर हमेशा मजेदार पोस्ट करके लोगों का मनोरंजन करने वाले भारतीय टीम के सलामी विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी इन दिनों अपने घर पर समय बिता रहे हैं लेकिन इस बीच अपने फैन्स का मनोरंजन करने से चूक नहीं रहे।

और पढ़ें: Viral Video: शिखर धवन बनें जितेंद्र, पत्नी आयशा के साथ घर में खेला टेबल टेनिस

वीरेंद्र सहवाग ने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने फैन्स को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि लॉकडाउन के दौरान वह कैसे समय बिता रहे हैं। इस वीडियो क्लिप में सहवाग एक गौशाला में खड़े हैं जहां उनके साथ उनकी गाय नजर आ रही है और वह गाय पर हाथ फेरते हुए गौसेवा करते नजर आ रहे हैं।

सहवाग ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'गाय हमारी माता है, हमें कुछ नहीं आता है।' वह इसी लाइन को वीडियो में बोलते भी नजर आए।

और पढ़ें: Coronavirus: पीड़ितों की मदद को ISKCON से जुड़े सौरव गांगुली, 10000 लोगों के खाने का किया इंतजाम

गौरतलब है कि सहवाग ने इससे पहले भी अपने घर का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उनकी मां घर पर दही से मक्खन बनाते हुए नजर आ रही थी। इस पोस्ट के साथ सहवाग ने लिखा था कि मां ने घर में ताजा मक्खन बनाया, मैंने कान्हा की तरह थोड़ा खाया, थोड़ा लगाया।

अपने करियर के दौरान वीरेंद्र सहवाग ने 104 टेस्ट मैच में 8586 रन और 251 वनडे इंटरनैशनल में 8273 रन बनाये हैं। इसके साथ ही उन्होंने 19 टी20 इंटरनैशनल मैच भी खेले और 394 रन बनाए जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं।

देखें वीडियो:

Story first published: Monday, April 6, 2020, 13:31 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+