आइस हॉकी लेजेंड रोजर चापोट का निधन, 10 दिन में 5 दिग्गजों की हो चुकी है मौत
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण बुधवार को स्विट्जरलैंड के आइस हॉकी लेजेंड रोजर चापोट का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। इसकी जानकारी इंटरनेशनल आइस हॉकी फेडरेशन (आईआईएचएफ) ने दी। आईआईएचएफ ने कहा, ''चापोट दो हफ्ते पहले ही अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। यहां उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला था। तबीयत में सुधार होने के बाद 1 अप्रैल को ही उन्हें घर लाया गया था। फिर अचानक उनकी हालत गंभीर हो गई और उनका निधन हो गया।''
चापोट ने 1964 विंटर ओलिंपिक खेल चुके चापोट ने अपने देश के लिए 100 से ज्यादा मैच खेले हैं। चापोट 60 के दशक में बेस्ट सेंटर खिलाड़ी थे। वे 1964 में स्विस क्लब एचसी विलर्स के लिए खेलते थे। इस सीजन में उन्होंने स्विस लीग में सबसे ज्यादा गोल दागे थे। बता दें कि 80 साल के इंग्लिश फुटबॉल लेजेंड जिम्मी ग्रीवेस भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें हालत गंभीर बनी हुई है। जिम्मी देश और सभी क्लब के लिए 357 गोल करने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी हैं। साथ ही वे इंग्लैंड टीम के लिए 57 मैच में 44 गोल करने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले वायने रूनी, बॉबी कॉर्टन और गेरी लिनेकेर ने यह उपलब्धि हासिल की है।
कोरोनावायरस (कोविड-19) का कहर खेल जगत में भी जारी है। इसके कारण 10 दिन में 5 दिग्गजों की मौत हो चुकी है। इससे पहले फ्रांस के फुटबॉल क्लब रीम्स के डॉक्टर बर्नार्ड गोंजालेज (60), इंग्लैंड के लंकाशायर क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष डेविड हॉजकिस (71), फ्रांस के ओलिंपिक डी मार्शल फुटबॉल क्लब के पूर्व अध्यक्ष पेप दिऑफ (68) और पाकिस्तान के स्क्वैश लीजेंड आजम खान (95) भी दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
