बट्ट और पवार के बीच गुरुवार को बातचीत होनी है। इसके लिए बट्ट बुधवार को भारत पहुंचे। दोनों क्रिकेट प्रशासक पाकिस्तानी क्रिकेट के मौजूदा हालात पर चर्चा करेंगे।
बट्ट ने आईएएनएस से कहा, "मैं अभी कुछ नहीं कह सकता।"
ऐसा माना जा रहा है कि बट्ट और पवार के बीच मौजूदा मैच फिक्सिंग विवाद को लेकर चर्चा होगी। इस विवाद के कारण पाकिस्तानी टीम के तीन खिलाड़ियों-मोहम्मद आमेर, सलमान बट्ट और मोहम्मद आसिफ को आईसीसी निलंबित कर चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।