त्रिकोणीय श्रृंखला : भारत की धीमी शुरुआत (लीड-1)
भारतीय टीम ने नौ ओवरों की समाप्ति के बाद बिना कोई विकेट खोए 23 रन बना लिए हैं। दिनेश कार्तिक 26 गेंदों पर एक चौके की मदद से 12 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि मुरली विजय ने 28 गेंदों का सामना करते हुए छह रन बनाए हैं।
इस मैच के जरिए टीम इंडिया बीते शुक्रवार को हुए पहले मैच में मिली हार का हिसाब चुकाने का प्रयास करेगी। पहले मैच में मिली हार के गम से उबरते हुए भारतीय टीम ने रविवार को श्रीलंका पर सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी।
जिंबाब्वे के लिए यह मैच अहम है क्योंकि पहले मैच में भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बाद मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ उसे करारी हार का सामना करना पड़ा था।
इस मैच के लिए जिंबाब्वे की टीम ने चार स्पिनरों को मैदान में उतारा है जबकि भारतीय टीम ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। वह दो स्पिनरों के साथ मैदान में उतरी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications