क्रुणाल पांड्या ने बताया उस गेंदबाज का नाम जिसका सामना करने से लगता है डर
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या भी गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी खतरनाक दिखते हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए क्रुणाल कई बार विस्फोटक पारियां खेलकर गेंदबाजों में अपना खाैफ पैदा कर चुके हैं। लेकिन फिलहाल पूरे देश में कोराना वायरस के चलते 14 अप्रैल तक जारी लाॅकडाउन के कारण घर में ही क्रिकेट खेल रहे हैं। खाली समय क्रुणाल ने उस गेंदबाज का खुलासा किया जिसका सामना करने से उन्हें डर लगता है।

लिया इसका नाम
क्रुणाल ने वीरवार अपने ट्विटर अकाउंट पर फैंस के साथ कुछ राज उजागर किए। फैंस द्वारा किए गए सवालों का उन्होंने खुले जवाब दिया। एक फैन ने क्रुणाल से सवाल किया वो काैन गेंदबाज है जिसका सामना करना आपके लिए मुश्किल होता है। इसपर क्रुणाल ने जवाब देते हुए अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान का नाम लिया।

इस खिलाड़ी को कर रहे हैं मिस
वहीं मुंबई इंडियंस के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से पूछा गया कि आप मुंबई इंडियंस के किस खिलाड़ी को इस समय सबसे अधिक मिस कर रहे हो, इस पर क्रुणाल पांड्या ने वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड का नाम लिया। क्रुणाल पांड्या ने लिखा पोलार्ड ओर मै पहले साल से बहुत अच्छे दोस्त हैं। वो अच्छे इंसान है और मुझे उनके साथ खेलने में बहुत अच्छा लगता है।

मुंबई के लिए हैं खास
बता दें कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए क्रुणाल एक खास खिलाड़ी हैं। उन्होंने कई माैकों पर टीम को जीत दिलाने में भूमिका निभाई। क्रुणाल आईपीएल में अबतक खेले 55 मैचों में 146.07 की स्ट्राइक रेट से 891 रन तो 40 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वहीं भारत के लिए 18 टी20 मैच खेल चुके हैं जिसमें 14 विकेट शामिल हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
