INDvSA: विराट कोहली ने फिर लगाईं रिकॉर्ड्स की झड़ियां, रोहित को पीछे छोड़ हासिल किए कई कारनामें
सेंचुरियन। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई टीम इंडिया के साथ-साथ भारतीय कप्तान विराट कोहली का बल्ला भी जमकर बोल रहा है। सेंचुरियन के स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए छठें वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी। जीत के लिए 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने एक बार फिर से धमाकेदार शुरुआत कर अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर डाली।
एक बार फिर से रन और रिकॉर्ड बनाने की मशीन बन चुके विराट कोहली ने शतक जड़ दिया। कोहली ने अपने वनडे करियर का 35वां शतक जड़ा। कोहली ने 82 गेंदों में शतक जड़ा। रोहित के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे कोहली ने एक के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम करते गए। कोहली ने पूरी सीरीज में 558 रन बनाए जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। बता दें कि वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक सीरीज में 500 का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं कोहली। जानिए कोहली के बनाए रिकॉर्ड्स-

दक्षिण अफ्रीका में एक द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका में एक द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
558 विराट कोहली, बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2018 (6 पारी)
454 केविन पीटरसन, बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2005 (6 पारी)
413 हाशिम अमला, बनाम वेस्टइंडीज, 2015(4 पारी)
410 फाफ डुप्लेसिस, बनाम श्रीलंका, 2017 (5 पारी)

एक द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान
कोहली एक द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान भी बन गए हैं।
558 विराट कोहली (बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2018)
478 जॉर्ज बेली (बनाम भारत, 2013-14)
367 एबी डिविलियर्स (बनाम पाकिस्तान, 2012-13)
358 एबी डिविलियर्स (बनाम भारत, 2015-16)
346 केन विलियमसन (बनाम पाकिस्तान, 2014-15)

किसी भी द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप खिलाड़ी
558 रन, विराट कोहली बनाम दक्षिण अफ्रीका 2018 (6 पारी)
491 रन, रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया 2013 (6 पारी)
478 रन, जॉर्ज बेली बनाम भारत 2013 (6 पारी)
467 रन, मसाकादजा बनाम केन्या 2009 (5 पारी)

भारत की तरफ से सबसे कम पारियों में 100 कैच लेने वाले खिलाड़ी
विराट कोहली (208 पारी)
सुरेश रैना (223)
मोहम्मद अजहरुद्दीन (231 पारी)
राहुल द्रविड़ (283 पारी)
सचिन तेंदुलकर (333 पारी)

एक सीरीज में भारत की तरफ से तीन शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने कोहली
कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में 3 शतक जड़े। इसी के साथ भारत की तरफ से किसी सीरीज में तीन शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले-
सौरव गांगुली (दक्षिण अफ्रीका, वर्ल्ड कप 2003)
वीवीएस लक्ष्मण (ऑस्ट्रेलिया, वीबी सीरीज 2004)
विराट कोहली (दक्षिण अफ्रीका, मूमेंटम सीरीज 2018)
India captain @imVkohli is the Player of the Series - the first player ever to score over 500 runs in a bilateral ODI series! 🙌 #SAvIND pic.twitter.com/UCIoL6gF39
— ICC (@ICC) February 16, 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
