Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल : क्रासव्हाइट ने कहा, बंद हो दुष्प्रचार

सिडनी, 15 अगस्त (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल खेल एसोसिएशन के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी पेरी क्रासव्हाइट ने कहा कि नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों को लेकर हो रही लगातार आलोचनाएं बंद होनी चाहिए।

क्रासव्हाइट ने कहा कि कुछ लोग खोलों को रोकने अथवा उसमें व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय मीडिया ने इसे हवा देने का काम किया है।

सिडनी मॉर्निग हेराल्ड ने क्रासव्हाइट के हवाले से कहा, "आप सभी को खेलों को रद्द करवाने का प्रयास नहीं करना चाहिए। मैं समझता हूं कि कई सारे लोग वहां ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं नहीं समझता कि यह कहीं से उचित है। मैं नहीं समझता कि यह भारतीयों के लिए ठीक है। मैं नहीं समझता कि यह राष्ट्रमंडल खेलों के लिए या खिलाड़ियों के लिए उचित है।

क्रासव्हाइट ने कहा कि खेल गांव अब तक के सबसे बेहतरीन ढंग से बनाया है। खिलाड़ी इससे पहले इस तरह की सुविधाओं वाले स्थल पर नहीं रहे होंगे।

क्रासव्हाइट ने कहा कि अब तक की गई सुरक्षा और हिफाजत की तैयारियां स्वीकार करने के योग्य है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+