बांग्लादेशी क्रिकेट टीम पर इनामों की बारिश
प्रधानमंत्री शेख हसीना ने खिलाड़ियों से मंगलवार को अपने आवास पर मुलाकात की और उन्हें राजधानी में घर बनाने के लिए जमीन और एक-एक कार देने की घोषणा की। यह इनाम टीम में शामिल सभी 20 खिलाड़ियों को दिया जाएगा।
समाचार पत्र 'डेली स्टार' के मुताबिक इसके अलावा हसीना ने 20 खिलाड़ियों को एक-एक लाख टका नकद दिए। यह रकम प्रधानमंत्री को दो निजी बैंकों ने दिए थे। हसीना ने खिलाड़ियों को कारों की चाभियां भी भेंट कीं।
इससे पहले, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश होकर 80 लाख टके का पुरस्कार देने की घोषणा की थी। यह न्यूजीलैंड को हराने का बोनस है।
यही नहीं, बांग्लादेश के खेल मंत्रालय ने खिलाड़ियों के खेल से खुश होकर सभी खिलाड़ियों को 10-10 लाख टके देने की घोषणा की है।
बांग्लादेश ने पहली बार अपने से शीर्ष वरीयता प्राप्त किसी टीम के खिलाफ अपने घर में एकदिवसीय श्रृंखला जीती है। टीम ने यह कारनामा सकीबुल हसन की कप्तानी में किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications